श्री पीपा जयंती पर हुआ रक्तदान शिविर
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 05 अप्रैल । श्री पीपा क्षत्रिय युवा संगठन (रक्तदान समिति) बीकानेर के तत्वाधान में आज दिनांक 05 अप्रैल को श्री पीपा क्षत्रिय भवन, शीतला गेट बीकानेर में 12वें रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया जिसमें अध्यक्ष रणजीत दैया ने बताया कि संत श्री पीपा जी महाराज की 703वीं जयन्ति के उपलक्ष्य में संगठन द्वारा लगातार शिविर का आयोजन रखा जाता हैं। आज 12वें रक्तदान शिविर में महामण्डलेश्वर सरजूदास महात्यागी महाराज (महन्त श्री राम झरोखा धाम, सुजानदेसर), रामकिशन आचार्य, जेठा नंद व्यास (विद्यायक बीकानेर पश्चिम), मोहन सुराणा, श्याम पंचारिया (बीकानेर देहात अध्यक्ष) पार्षद मोहम्मद फारूख, डा अरूण भारती ने अपने विचार रखे। सभी ने रक्तदान का संदेश दिया।

रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और इसमें मातृ शक्ति ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जिससे रक्तदान समिति ने 117 यूनिट रक्तदान कर परंपरा को कायम रखा। इसमें बीकानेर के अलावा देशनोक, नोखा, नागौर के समाज-बन्धुओं ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष श्री रणजीत दैया ने शिविर में पधारें सभी बन्धुओं एवं कार्यकर्ताओं और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।



