स्कूली छात्राओं को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर,
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
स्कूली छात्राओं को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, सोशल मीडिया के खतरों से रहने को कहा सावधान
बीकानेर, 08 अप्रेल। आज बुधवार को रा. बा. उ. मा. वि. बारहगुवाड़ मे राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत साइबर सुरक्षा विषय पर विद्यार्थियों से संवाद /कार्यशाला आयोजित की गई। न्यायिक अधिकारी (RJS)रितु मीणा ने साइबर सुरक्षा विषय पर कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों को विधिक पहलुओं एवं विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी।छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उप्राचार्य ज्योति सारस्वत ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन मुकेश जेवरिया ने किया।





