तीन दिवसीय हुनर हाट प्रदर्शनी 10 अप्रैल से
टुडे राजस्थान न्यूज़. (अज़ीज़ भुट्टा )
श्री ब्राह्मण स्वर्णकार स्वर्ण सुगंधा महिला समिति की हुनर हाट प्रदर्शनी के बैनर का लोकार्पण
एक ही छत के नीचे मिलेंगे हस्तनिर्मित उत्पाद
बीकानेर 08 अप्रेल। श्री ब्राह्मण स्वर्णकार स्वर्ण सुगंधा महिला समिति की हुनर हाट प्रदर्शनी के बैनर का लोकार्पण श्री ब्राह्मण स्वर्णकार तीन गवाड़ पंचायती भवन ट्रस्ट में हुआ। लोकार्पण समारोह में श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायती भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी सहित, श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पेंशनर्स सोसायटी के अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी सहित, श्री ब्राह्मण स्वर्णकार विकास समिति के अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी सहित, साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार, गायक कलाकार पवन प्यारे सोनी, समाजसेवी रामेश्वर बाडमेरा साधक और समस्त स्टॉल होल्डरों की उपस्थिति में हूनर हाट प्रदर्शनी के बैनर का भव्य लोकार्पण किया गया। समिति की अध्यक्ष विमला सोनी मंडोरा ने तीन दिन आयोजित प्रदर्शनी की जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण के रूप मे यह हूनर हाट प्रदर्शनी एक बड़ा कदम है। जो महिलाओं द्वारा आयोजित सर्व समाज हेतु उपलब्ध है।

संस्था की सचिव अनीता सोनी ने बताया कि दिनांक 10, 11 एवं 12 अप्रेल से यह मेला सुबह ग्यारह बजे से रात आठ बजे तक समाज भवन महर्षि दयानन्द मार्ग, पुरानी जेलरोड़ में आयोजित किया गया है। संस्था की कोषाध्यक्ष कंचन सोनी ने हाट प्रदर्शनी में उपलब्ध सामान की जानकारी देते हुए बताया कि लागत मूल्य में हस्तशिल्प के उत्पाद एवं खाने-पीने के उत्पादों के अलावा अक्षय तृतीया को ध्यान में रखते हुए हाथ से कूटे हुए खीच, इमली, शुद्ध देशी घी, पतंगे एवं देशी मांझा आदि सभी सामान एक ही छत के नीचे मिलेंगे। संस्था की संस्थापक अध्यक्ष सुरीले कण्ठों की गीतकार मनीषा आर्य सोनी ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।


