जिला न्यायालय परिसर में ‘ई-सेवा केन्द्र’ का हुआ शुभारंभ

0
39

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
जिला न्यायालय परिसर, बीकानेर में “ई-सेवा केन्द्र” का हुआ शुभारंभ
बीकानेर 08 अप्रैल। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, बीकानेर में स्थापित ‘ई-सेवा केन्द्र (e-seva Kendra)’ का शुभारंभ माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बीकानेर अश्विनी विज एवं बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के करकमलों द्वारा विधिवत् सम्पन्न हुआ। तिलक एवं मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ समारोह सम्पन्न हुआ तथा प्रसाद का वितरण किया गया।


इस अवसर पर माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बीकानेर श्री अश्विनी विज ने कहा कि – यह ई-सेवा केन्द्र अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को विभिन्न डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु स्थापित किया गया है, जिसमें प्रकरण की स्थिति, अगली तिथि की जानकारी, ई-पेमेंट, e-court मोबाइल एप डाउनलोड में सहायता, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई तथा न्यायिक आदेशों/निर्णयों की सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराने जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं शामिल हैं।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष श्री अजय कुमार पुरोहित ने कहा कि “ई-सेवा केन्द्र न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे अधिवक्ताओं एवं आमजन को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं प्राप्त होंगी तथा न्यायालयीन कार्य प्रणाली में तकनीकी सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यमों का उपयोग अत्यंत आवश्यक हो गया है और यह केन्द्र न्यायालय एवं अधिवक्ताओं के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

बार एसोसिएशन, बीकानेर ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे न्यायिक प्रणाली में सुधार की दिशा में एक सकारात्मक एवं सराहनीय कदम बताया।

इस अवसर पर श्रम न्यायाधीश कृष्ण स्वरूप चालाना, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम न्यायाधीश अमित कड़वासरा, पारिवारिक न्यायालय संख्या-1 के न्यायाधीश सत्यपाल वर्मा, पारिवारिक न्यायालय संख्या-3 के न्यायाधीश अशोक चौधरी, एससी/एसटी न्यायालय के न्यायाधीश विकास कालेर, पोक्सो न्यायालय संख्या-1 की न्यायाधीश अनु अग्रवाल, पोक्सो न्यायालय संख्या-2 की न्यायाधीश डॉ. मनीषा चौधरी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त बार एसोसिएशन, बीकानेर के सचिव हेमंत सिंह चौहान, तथा अधिवक्ता गणेश चौधरी, अनवर अली सैयद, कुलदीप शर्मा, दामोदर शर्मा, लालचंद सुथार, नरेंद्र स्वामी, रमेश जोशी, चतुर्भुज सारस्वत, रामनिवास विश्नोई, ताराचंद उपाध्याय सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे। इसके साथ एवं न्यायालय प्रबंधक अंकुर शुक्ला भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here