चाइनीज मांझे के बहिष्कार करने की ली शपथ

0
39

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

अनोखी शपथ – पतंगबाजों एवं पतंग विक्रेताओं ने चाइनीज मांझे के बहिष्कार करने की ली शपथ
मित्र एकता सेवा समिति टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन का चाइनीस मांझा के विरुद्ध जागरूकता अभियान

 बीकानेर, 08 अप्रेल। अक्षय तृतीया एवं बीकानेर स्थापना दिवस पर शहर में होने वाली पतंग बाजी पर बीकानेर शहर के  ह्रदय स्थल कोटगेट के अंदर बुधवार की शाम को चाइनीज मांझे का बहिष्कार करने को लेकर सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति द्वारा संरक्षक सुनील दत्त नागल, बीकानेर कोटगेट व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कोचर के नेतृत्व में काईट एसोसिएशन के पदाधिकारियों , पतंग विक्रेताओं एवं पतंगबाजों को चाइनीज मांझे का बहिष्कार करने की शपथ दिलाई। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी कादरी ने बताया कि काईट एसोसिएशन अध्यक्ष मोहम्मद असलम कयामखानी ने शपथ लेते हुए कहा कि हमारी संस्था को जो व्यक्ति चाइनीज मांझे बेचने एवं उपयोग करने की जानकारी देता है उसको नक़द 51 सौं रूपए देकर सम्मानित किया जाएगा।उस का नाम गुप्त रखा जायेगा।

इस अवसर पर मित्र एकता सेवा समिति वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील बांठिया, दिलीप गुप्ता, पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा, रामकिशन महाराज कोलासर वाले, सैय्यद अख्तर, मेहबूब अली रंगरेज,जयनारायण मारू, शाकिर हुसैन, संत संतोषानंद, टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य पंकज कंसल, भवानी आचार्य एवं शिवलाल तेजी आदि के मौजूदगी में यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर काईट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नरेंद्र खत्री, शब्बीर अली, मोहम्मद अली, लियाकत अली कुरेशी, मोहम्मद फिरोज अन्य पतंग विक्रेता मौजूद रहे। गौरतलब है कि पशु पक्षियों के संरक्षण और जनता की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने चाइनीज मांझे पर रोक लगाई है। इस अवसर पर पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा ने कहा कि यह चाइनीज मांझा न केवल पक्षियों के लिए अपितु मानव प्रजाति के लिए भी हानिकारक है। संत संतोषानंद ने कहा कि शहर के लोगों को भी इस संबंध में आमजन को जागरूक करना है।वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील बांठिया ने कहा हमारी संस्था द्वारा शहर में स्कूली बच्चों, नागरिकों और दुकानदारों को चाइनीज मांझे का उपयोग न करने की शपथ दिलाई जा रही है, क्योंकि यह पक्षियों, जानवरों और इंसानों के लिए अत्यंत जानलेवा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here