वरिष्ठ शायर क़ासिम बीकानेरी का सम्मान आज

0
277

बीकानेर, 10 जनवरी । प्रज्ञालय संस्थान एवं श्रीमती कमला लक्ष्मीनारायण रंगा ट्रस्ट नगर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने में हमेशा अग्रणी रही है | इसी क्रम में नगर के वरिष्ठ शाइर कहानीकार क़ासिम बीकानेरी के 44वें जन्म दिवस के अवसर पर प्रज्ञालय संस्थान और श्रीमती कमला लक्ष्मीनारायण रंगा ट्रस्ट द्वारा आज दिनांक 10 जनवरी 2022 वार सोमवार को दोपहर नालंदा पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल के सृजन सदन में क़ासिम बीकानेरी को सम्मानित किया जाएगा |
प्रज्ञालय संस्थान के राजेश रंगा ने बताया कि सम्मान समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि कथाकार एवं राजस्थानी भाषा मान्यता आंदोलन के प्रवर्तक कमल रंगा करेंगे एवं मुख्य वक्ता संस्कृतिकर्मी डॉ. फ़ारुक़ चौहान होंगे | कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइंस का पूर्णतया सख़्ती से पालन किया जाएगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here