रेस्क्यू ऑपरेशन टीम को देखकर मालिकों ने दुकानों से बच्चों को भगाया

0
394

बीकानेर,10 जनवरी । बीकानेर को बाल श्रम मुक्त किए जाने को लेकर जिला कलेक्टर श्री नमित मेहता की मुहिम के तहत बाल श्रम उन्मूलन रेस्क्यू टीम फड बाजार एरिया में पुलिस जाप्ते के साथ पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम को देखकर फड बाजार एरिया में मचा हड़कंप। कई बाल श्रमिकों को दुकानदार दुकान मालिकों ने मौके पर से भगाया। जिला स्तरीय टीम एक के प्रभारी अरविंद सिंह सेंगर सदस्य किशोर न्याय बोर्ड बीकानेर एवं श्रीमती किरण गोड सदस्य किशोर न्याय बोर्ड के नेतृत्व में फड बाजार में स्थित विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान दुकानों के मालिकों को निर्देश दिए गए कि वह किसी भी नाबालिक बालक को कार्य पर नहीं रखेंगे, अगर रखते हैं तो उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी । दुकानों के मालिकों को दुकान के प्रवेश द्वार पर बाल श्रम नहीं करवाने बाबत बोर्ड लगाने के भी टीम द्वारा निर्देश दिए गए एवं कोविड-19 की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए टीम द्वारा नो मास्क नो एंट्री के निर्देश भी दिए। संदिग्ध पाये के नाबालिक बच्चों के दस्तावेज भी जांच किए गए। दुकानों के मालिकों से वचन पत्र भरवाए गए जिसमें उन्होंने वचन दिया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बालक या बालिका को बाल श्रम हेतु कार्य पर नहीं रखेंगे। टीम में श्री सुमन श्रीमती सुमन जयपाल प्रभारी एवं नरेंद्र सिंह मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ बीकानेर एवं श्री भवानी शंकर चाइल्ड हेल्प लाइन मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here