मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरित की
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
एम .एस. कॉलेज में काली बाई भील मेधावी छात्रा योजना के अंतर्गत आज पात्र 10 मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरण
बीकानेर 22 अप्रैल । एम .एस. कॉलेज में काली बाई भील मेधावी छात्रा योजना के अंतर्गत आज सत्र 2023-24 की पात्र 10 मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरित की गई। इस अवसर पर डूंगर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह मुख्य अतिथि तथा डूंगर महाविद्यालय के वर्तमान प्राचार्य डॉ॰ राजेन्द्र पुरोहित विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि प्रोफेसर दिग्विजय सिंह ने स्कूटी वितरण के अवसर पर सभी छात्राओं से ट्रैफिक नियमों की पालना करते हुए स्कूटी को चलाने का आह्वान किया। प्रोफेसर सिंह ने कहा कि हम सभी अपने अपने नागरिक दायित्वों का सही निर्वहन करें, तो निश्चय ही हम समाज को एक दिशा दे सकते हैं।

विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर राजेन्द्र पुरोहित ने छात्राओं से निरंतर उन्नति करने के लिए प्रयासरत रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नवदीप सिंह बैन्स ने की। उन्होंने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना समिति की नोडल प्रभारी प्रोफेसर शशि वर्मा ने मीडिया प्रभारी प्रोफेसर उज्ज्वल गोस्वामी को बताया कि सत्र 2023-24 की पात्र 39 छात्राओं में से अब तक कुल 32 स्कूटियों का वितरण किया जा चुका है। प्रथम चरण में तेरह मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरित की गई थी, द्वितीय चरण में नौ छात्राओं को स्कूटी वितरित की गई। आज तृतीय चरण में 10 मेधावी छात्राओं को कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना के अंतर्गत स्कूटियों का वितरण किया गया। वितरण के अवसर पर समिति के डॉ . सीमा ओझा ,डॉ. अंजलि शर्मा, डॉ. श्रीकांत व्यास, डॉ. ऋचा मेहता, जितेन्द्र कुमार एवं डॉ.सुनीता सियाग एवं कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना के पूर्व नोडल अधिकारी डॉ हेमेंद्र अरोड़ा उपस्थित रहे।
स्कूटी प्राप्त करने वाली छात्राओं ने सरकार और महाविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ।



