शकूर बीकाणवी ने दिल्ली में अपने फन का बिखेरा जादू
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
शकूर बीकाणवी ने दिल्ली में अपने फन का बिखेरा जादू, हुए सम्मानित
बीकानेर 12 मई। राजधानी दिल्ली में साहित्य संकल्प संस्था द्वारिका सेक्टर सात नई दिल्ली के भव्य हॉल में ऑल इण्डिया कवि सम्मेलन एंव मुशायरे का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में बीकानेर से उभरते कलाकार शकूर बीकाणवी को आमंत्रित किया गया। बीकाणवी ने नवाचार करते हुए भोजपुरी, ब्रज मिश्रित हिन्दी की रचना राग बिहार में तथा गज़ल राग यमन में प्रस्तुत कर गौरवमयी दाद पाई।

आयोजन में उत्तर प्रदेश, हरियाणा राजस्थान एंव बिहार के करीब पैंतीस कवियों – शायरों की भागीदारी रही। जिसमें बीकाणवी के साथ आमंत्रित सभी कवियों / शायरों को अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र अर्पित किया गया।
दो सत्रों में आयोजित इस भव्य समारोह के प्रथम सत्र के अध्यक्ष यशपाल सिंह दिल्ली, मुख्य अतिथि शकूर बीकाणवी बीकानेर, विशिष्ट अतिथि सरल वर्मा उन्नाव रहे, जबकि दूसरे सत्र के अध्यक्ष सरफराज हुसैन फ़राज़, मुख्य अतिथि अध्यक्ष मुकेश सिंह परिन्दा मिर्जापुर, विशिष्ट अतिथि सी.बी. शास्त्री विकल मथुरा ने मंच आयोजन को गरिमा प्रदान की। संचालन का दायित्व निज़ाम हुसैन फ़िदा, जालौन और मुकुंद शर्मा, गाज़ियाबाद ने बखूबी निभा कर आयोजन की सफलता में योगदान दिया। सभी कवियों, शायरों ने अपने प्रतिनिधि रचनाओं के पाठ से आयोजन को भव्यता प्रदान की।
आयोजक संकल्प साहित्य मंच के अध्यक्ष आदित्य अविरल द्वारा सभी अतिथियों / कवियों / शायरों का आभार धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की।




