अतिरिक्त मुख्य सचिव ने नेत्रहीन विद्यार्थियों से किया संवाद

0
38

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 14 मई। नेत्रहीन विद्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा निरीक्षण अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्कूल शिक्षा) राजेश यादव द्वारा राजकीय नेत्रहीन छात्रावासित उ.मा.वि. बीकानेर का निरीक्षण किया गया l अतिरिक्त मुख्य सचिव महोदय द्वारा कक्षा 12 के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया गया l यादव द्वारा विद्यार्थियों से उनकी शैक्षणिक प्रगति,संगीत विषय में उनकी अभिरूचि,भविष्य की उनकी योजनायें,व्यावसायिक मार्गदर्शन,राज्य सरकार एवं केंद्र प्रदत्त छात्रवृति,कम्प्यूटर शिक्षा,मोबाइल ट्रेनिंग एवं अध्ययन में उसका उपयोग,शिक्षण में अन्य आधुनिक तकनीकों का प्रयोग,विद्यालय तक पहुंचने में होने वाली कठिनाइयां,छात्रावास में आवास और भोजन की गुणवत्ता की स्थिति,खेलों में अभिरूचि विशेष रूप से शतरंज,उनकी पसंद के ऐच्छिक विषय,विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं,परीक्षा परिणाम आदि के बारे में जानकारी ली गई l

अतिरिक्त मुख्य सचिव महोदय द्वारा द्वारा केंद्र सरकार के द्वारा संचालित राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संस्थान देहरादून में स्वयं उनके द्वारा किये गये नवाचारों की जानकारी विद्यार्थियों और शिक्षकों से साझा की गई और विद्यालय प्रशासन को दृष्टिबाधित विद्यार्थियों और दृष्टिबाधित शिक्षकों की सुविधा के लिए सुझाव दिए गये जिसमें विद्यालय परिसर एवं छात्रावास परिसर में टेक्टाइल टाइल्स का उपयोग,कक्षा एक से ही दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कम्प्यूटर की प्रेक्टिकल शिक्षा,अध्ययन को सुगम बनाने हेतु आधुनिक तकनीकों का प्रयोग जैसे मोबाइल एप से अध्ययन,ब्रेल स्टिक प्रशिक्षण,संगीत शिक्षण हेतु इसी विद्यालय से अध्ययन कर चुके पुराने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की मदद लेने का सुझाव दिया l
यादव ने विद्यालय के शिक्षकों को राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संस्थान देहरादून भ्रमण करने एवं वहां चल रहे नवाचारों को अपने विद्यालय में अपनाने पर जोर दिया l यादव ने सभी दृष्टिबाधित विद्यार्थियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा की आज के समय में दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को व्यवसाय,नौकरी आदि में ना तो कोई अवसरों की कमी है और ना ही कोई बाधा l राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के कल्याण हेतु अनेक कार्य किये जा रहे हैं l अतिरिक्त मुख्य सचिव महोदय द्वारा कक्षा 2 के दृष्टिबाधित विद्यार्थियों से ब्रेल पठन करवाया गया और उनकी प्रगति पर संतोष जाहिर किया l अतिरिक्त मुख्य सचिव महोदय द्वारा प्रधानाचार्य अल्ताफ अहमद खान से विद्यालय में तात्कालिक आवश्यकता के बारे जानकारी चाहने पर प्रधानाचार्य द्वारा व्याख्याता संगीत का एक पद, व्याख्याता विशेष शिक्षा का एक अतिरिक्त पद,कम्प्यूटर अनुदेशक का एक पद सृजित करने तथा रिक्त सहायक कर्मचारी के दो पद भरने का आग्रह किया गया जिस पर अतिरिक्त मुख्य सचिव महोदय द्वारा निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर सीताराम जाट को तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश प्रदान किये गये l नेत्रहीन विद्यालय निरीक्षण के समय निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर सीताराम जाट,अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर शैलेन्द्र देवड़ा,संयुक्त निदेशक बीकानेर मंडल श्रीमती सुनीता चावला,मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बीकानेर महेंद्र शर्मा,अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक बीकानेर श्री कृष्ण कुमार बिश्नोई,स्टाफ आफिसर अशोक शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही l
विद्यालय स्टाफ की ओर से नवाब अली ओर आनंद पारीक ने व्यवस्थागत सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here