अग्रवाल समाज चेतना समिति का समर कैंप कल से

0
17

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

समर कैम्प 2026 के पोस्टर का भव्य विमोचन
अग्रवाल समाज चेतना समिति का ओरिएंटेशन एवं रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम संपन्न
महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ॰ विजयश्री ने बताया कि यह समर कैम्प दिनांक 17 मई, से 31 मई तक चलेगा। आज इसका रजिस्ट्रेशन व ओरिएंटेशन प्रोग्राम था। अब तक उत्साहजनक प्रविष्टियां मिली हैं। लगभग 55 प्रतिभागियों ने विभिन्न कोर्सेज मेंरजिस्ट्रेशन कराया है। अभी रजिस्ट्रेशन जारी है।
सह प्रभारी श्रीमती निशा अग्रवाल ने बताया कि इस समर कैंप में स्केटिंग, ढोलक, मेहंदी ,आर्ट्स एंड क्राफ्ट ,वेडिंग पैकिंग ,डांस (बच्चों व महिलाओं के लिए), ब्यूटीशियन, एंकरिंग ,ड्रॉइंग के 10 कोर्सेज को अनुभवी फैकल्टीज सिखाएंगे तथा समर कैंप को रोचक बनाने के लिए बीच बीच में गेम्स आदि भी रखे गए हैं।

अग्रवाल समाज चेतना समिति अध्यक्ष प्रमोद देवड़ा ने अभिभावकों और बच्चों को इस कैंप से जोड़ने का आवाहन करते हुए कहा कि समर कैम्प केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त मंच है। प्रभावशाली मंच संचालक ज्योति प्रकाश रंगा ने अपने अनुभवों एवं रोचक उदाहरणों के माध्यम से युवाओं और बच्चों को मंच के भय से बाहर निकलकर आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर समिति पदाधिकारी सुशील बंसल, मनीष चौधरी, मनमोहन अग्रवाल , पवन जौहरी पवन अग्रवाल व श्याम गुप्ता तथा महिला प्रकोष्ठ सदस्य ऋतु अग्रवाल, ऋतु मित्तल ,शिखा गुप्ता ,कीर्ति बंसल,डॉ पूजा अग्रवाल , शालू अग्रवाल, रचना गुप्ता।आदि उपस्थित रहे। उन्होंने समर कैंप दो हजार छब्बीस को बच्चों के लिए सीख ,संस्कार और सृजन का अनूठा संगम बताते हुए आयोजन की सराहना की तथा बच्चों को पूरे उत्साह ऊर्जा के साथ कैंप में भाग लेने का आग्रह किया l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here