निशुल्क एक्यूप्रेशर सुजोक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
निशुल्क एक्यूप्रेशर सुजोक प्रशिक्षण शिविर का समापन ।
बीकानेर, 17 मई । वर्तमान समय में चिकित्सा से संबंधित निशुल्क शिविर निसंदेह आमजन के लिए अत्यंत ही उपयोगी हैं, आज जैसे इस निशुल्क प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों ने एक्यूप्रेशर पद्धति से चिकित्सा के क्षेत्र में उपयोगी विद्या सीखी है, जो इनके जीवन में परिवार के लिए अत्यंत ही उपयोगी साबित होगी उक्त उद्बोधन श्री मोहता चिकित्सालय ट्रस्ट ,बीकानेर एवं जय भगवान एक्यूप्रेशर सर्विस (अंतरराष्ट्रीय) मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय एक्यूप्रेशर सुजोक एवं वैकल्पिक चिकित्सा पर निशुल्क प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में द्वारका प्रसाद पचीसिया,अध्यक्ष जिला उद्योग संघ ने अपने उद्बोधन व्यक्त किये ।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेश सैनी, पूर्व सहायक निदेशक एवं औशध निरीक्षक आयुर्वेद विभाग, बीकानेर ने कहा कि आयुर्वेद विभाग के द्वारा इस प्रकार के चिकित्सकीय शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमजन काफी हद तक आत्मनिर्भर हो जाता है । इस शिविर में प्रशिक्षक एवं भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों का भी आपने आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में इस वंदना के पश्चात अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का श्री मोहता चिकित्सा ट्रस्ट बीकानेर के ट्रस्टी शशि कुमार मोहता एवं वीरेंद्र कुमार मोहता ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया ।

श्री मोहता चिकित्सालय ट्रस्ट के औषधि निर्माण प्रबंधक राजेंद्र गर्ग ने बताया कि इस शिविर में बीकानेर एवं आसपास के 147 प्रशिक्षणार्थियों ने 7 दिन उपस्थित रहकर शिविर का लाभ उठाया, गर्ग में बताया कि शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों को संस्थाओं द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, प्रतिभागियों ने श्री चिकित्सालय ट्रस्ट एवं प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया ।




