चाँद नज़र आया, ईद-उल-अजहा 28 मई को
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
ईद-उल-जुहा का चांद आया नजर 28 मई (गुरुवार) को मनाई जाएगी ईद-उल-अजहा
बीकानेर,18 मई। सोमवार को ईद-उल-अजहा का चांद नजर आया और जिल हिज्जातुल हराम का महीना भी शुरू हो गया। ईदगाह कमेटी केप्रवक्ता एन डी कादरी ने बताया कि बीकानेर शहर में चांद दिखाई देने साथ ही ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार 28 मई को मनाया जाएगा । बीकानेर शहर काजी शाहनवाज़ हुसैन व ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हाफ़िज़ फ़रमान अली व ईदगाह कमेंटी के प्रवक्ता एन डी कादरी ने तमाम अहले वतन को ईद-उल-अजहा का चांद दिखाई देने की मुबारकबाद दी । चांद नजर आते ही ईद की तैयारी शुरू हो चुकी है।




