केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बीकानेर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत
बीकानेर/जयपुर, 25 मई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के बीकानेर आगमन पर सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, विधायक सिद्धि कुमारी, डॉ विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, जेठानंद व्यास, अंशुमान सिंह भाटी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
गृहमंत्री अमित शाह का बीकानेर आगमन पर भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने की अगवानी
बीकानेर।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बीकानेर आगमन पर नाल एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

गृहमंत्री अमित शाह की अगवानी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, सुमित गोदारा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी एवं मिथिलेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई, प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, सुमन छाजेड़, विधायक सिद्धि कुमारी, विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत एवं अंशुमान सिंह भाटी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया तथा बीकानेर आगमन पर शुभकामनाएं दीं।




