भारत के प्रथम प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 27 मई । बीकानेर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राम रतन कोचर सर्किल पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर आज श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौधरी ने बताया की कार्यक्रम मेंराजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने देश को आधुनिक सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास की नई दिशा प्रदान की। उन्होंने शिक्षा, विज्ञान, उद्योग एवं कृषि के क्षेत्र में जो नींव रखी, उसी का परिणाम है कि आज भारत विश्व में एक मजबूत राष्ट्र के रूप में पहचान बना चुका है।
उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू का जीवन देश सेवा, त्याग और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करना चाहिए।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने देश को लोकतंत्र, शिक्षा और विकास की नई दिशा दी। उनके आदर्श आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। हमें उनके विचारों पर चलकर देश की एकता और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित कोचर ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू का जीवन देश सेवा और आधुनिक भारत के निर्माण के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता, भाईचारा और विकास को मजबूत करना चाहिए।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस आई टी सेल के सचिव जयदीप सिंह जावा ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के आदर्श देश की एकता और विकास के प्रेरणास्रोत हैं। पूर्व पार्षद हजारीलाल देवड़ा पूर्व पार्षद नंदराम चौधरी डी सी गहलोत मंडल अध्यक्ष हंसराज बिश्नोई गंगाशहर ब्लॉक के पंकज स्वामी भिखाराम मेघवाल दुर्गाशंकर मो असलम आशाराम मेघवाल रामस्वरूप पूनिया आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।



