केन्द्रीय जनजाति कार्य मंत्री ने किया नवनिर्मित मेडिसिन विंग का अवलोकन

0
28

(टुडे राजस्थान न्यूज़ )

केन्द्रीय जनजाति कार्य मंत्री ने किया नवनिर्मित मेडिसिन विंग का अवलोकन

भामाशाह मूंधड़ा परिवार के योगदान को सराहा

बीकानेर, 30 मई। केन्द्रीय जनजाति कार्य मंत्री जुएल ओराम दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को बीकानेर आए। ओराम ने श्रीमती सीएम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिबटेल ट्रस्ट द्वारा बनाई गई मेडिसिन विंग का अवलोकन किया। केंद्रीय मंत्री ने विंग के आईसीयू वार्ड, जनरल वार्ड, वैटिंग रूम, योगा रूम सहित अनेक वार्डों और कक्षों को देखा। ओराम ने कहा कि आमजन के लिये बना यह अस्पताल अन्य प्रदेशों के लिये मॉडल साबित होगा। उन्होंने भामाशाह मूंधड़ा परिवार द्वारा दिए गए इस योगदान की भरपूर सराहना की।

इस दौरान पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी. सी. घीया,बीकानेर जिला उद्योग सँघ के उपाध्यक्ष अशोक सुराणा, नरेश मित्तल, सचिव वीरेन्द्र किराडू, अनंतवीर जैन, श्यामसुंदर सोनी, राजीव शर्मा, विनोद जोशी, पिन्टू राठी, अरविन्द चौधरी और सावन पारीक भी मौजूद रहे।

बीकानेर जिला उद्योग संघ की ओर से ओराम का साफा और दुप्पटा ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here