शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन

0
24

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

अण्डर 11 लडकों में हर्षिल चैधरी लडकीयों में यश्वी चैहान एवं अण्डर 17 लडकों में हर्षवर्धन सिंह एवं लडकियों में अनन्या सांखला ने अपने अपने वर्ग की प्रतियोगिता जीती।

बीकानेर, 12 जून। आज स्थानीय बेसिक इग्लिश काॅलेज में बीकानेर के प्रतिष्ठित राम जी व्यास के द्वारा बीकानेर जिला अण्डर 11 और अण्डर 17 प्रतियोगिता का मोहरा चल कर शुभारम्भ किया।
प्रतियोगिता में अण्डर 17 में कुल पांच चक्र खेले गये। लडकों में हर्षवर्धन सिंह (4.5) एंव दक्ष सिंह के मध्य बाजी बराबरी पर रही लेकिन नियमों के अनुसार हर्षवर्धन सिंह को प्रथम स्थान, दक्ष सिंह को दूसरा तथा रविकान्त मारू (4) को प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार लडकियों में अन्वेषा अनन्या एंव नैन्सी बोडा तीनों ने बराबर अंक (3.5 . 3.5) प्राप्त किये। लेकिन नियमो के अनुसार अन्वेषा को प्रथम, अनन्या को द्वितीय एंव नैन्सी बोडा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।


वंही में अण्डर 11 में लडकों में हर्षिल चैधरी (4.5) एंव पार्थ झोहड (4) के मध्य बाजी बराबरी पर रही। हर्षिल चैधरी (4.5) को प्रथम स्थान, कबीर आचार्य (4) को दूसरा तथा पार्थ झोहड (4) को प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार लडकियों में यश्वी चैहान (4) को प्रथम, हृदय मोदी (3) के साथ द्वितीय स्थान एंव जीविका पंवार (3) बना कर तृतीय स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में कपिल पंवार, भानू आचार्य, बुलाकी हर्ष, आनन्द व्यास, शिवरतन और शिवम पुरोहित रहे।
प्रतियोगिता के समापन समारोह एंव पुरूस्कार वितरण के लिए अध्यक्ष के रूप में बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास विशिष्ट अतिथि डा. सरोज सिंवर अतिरिक्त जिला एंव सेशन न्यायाधीश थे। इसके साथ मंचस्थ रामजी व्यास, अखिल भारतीय शतरंज संघ के शंकरलाल हर्ष, जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष अनिल बोडा, सचिव शैलेष गुप्ता रहे। आगन्तुको ने सभी बच्चों को पुरूस्कार वितरण किये एंव बच्चों का हौसला बढाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here