पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में हुआ प्लेसमेंट ड्राइव
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बीकानेर में कृष्णा पेनस्टोन ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड का प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक सम्पन्न
बीकानेर, 12 जून। राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बीकानेर में आज कृष्णा पेनस्टोन ऑटोमेटिव प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न शाखाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया के उपरांत कुल 34 विद्यार्थियों का कंपनी में चयन किया गया।
कंपनी के एच.आर. प्रतिनिधि सुरेंद्र राठौर एवं टेक्निकल टीम के पंकज ने चयनित विद्यार्थियों को “लेटर ऑफ इंटेंट” प्रदान किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

महाविद्यालय के IIIC सेल के कपिल ज्यानी, प्रशांत जोशी एवं डॉ. वाई. बी. माथुर ने कंपनी की टीम का स्वागत किया तथा संपूर्ण कैंपस चयन प्रक्रिया का सफल संचालन किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य के. के. सुथार ने चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्लेसमेंट कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यावसायिक विकास एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने महाविद्यालय के इंडस्ट्री-इंस्टीट्यूट इंटरैक्शन सेल (IIIC Cell) एवं प्लेसमेंट टीम के प्रयासों की सराहना की।
महाविद्यालय परिवार ने कंपनी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों के आयोजन की आशा व्यक्त की।




