सामूहिक योगाभ्यास कर बनाई अनेक आकृतियां
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 19 जून । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष शेषमा के निर्देशन में राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने डूंगर सिंह जी की स्मृति स्थान जूनागढ़ के पास आयुर्वेद विभाग और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ओम की आकृति बनाकर तिरंगे के तीन कलर में सामूहिक योगाभ्यास कर योग के माध्यम से देशभक्ति ,शांति, प्रेम, एकता , अखंडता का संदेश दिया गया। पर्यटन विभाग से सहायक निदेशक महेश कुमार व्यास उपस्थित रहे।





