मुक-बधिर बच्चों के कौशल विकास हेतु तीन मशीनें भेंट कीं

0
12

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा ने मुक-बधिर बच्चों के कौशल विकास हेतु 95000 लागत की तीन मशीनें भेंट कीं

बीकानेर 20 जून । रोटरी क्लब ऑफ़ बीकानेर मरुधरा के अध्यक्ष रोटे. अमित नवाल ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट ग्रांट के माध्यम से मुक-बधिर विद्यालय, आरटीओ कार्यालय के निकट, बिछवाल (बीकानेर) में विद्यार्थियों के स्किल डेवलपमेंट एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से रुई से बाती बनाने वाली तीन मशीनें विद्यालय प्रशासन को समर्पित की गईं। जिनकी कीमत 95000/– से अधिक है।

इस अवसर पर क्लब की ओर से रोटे. राहुल माहेश्वरी, आगामी अध्यक्ष रोटे. सुधीर भार्गव, डॉ. अंबुज गुप्ता तथा रोटे. अनिल अग्रवाल उपस्थित रहे और सभी ने इस सेवा कार्य को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

अध्यक्ष अमित नवाल ने विशेष रूप से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्रीमती निशा शेखावत जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से प्राप्त डिस्ट्रिक्ट ग्रांट ने इस सेवा परियोजना को साकार रूप दिया। यह पहल विशेष बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान एवं सेवा कार्यों के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार की जनकल्याणकारी परियोजनाएँ संचालित करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here