तरही बज़्मे-मुसालमा 26 जून को

0
33

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

हज़रत इमाम हुसैन और अहले बैत की शान में तरही बज़्मे-मुसालमा 26 जून को

बीकानेर 23 जून। नज़ीर ग़ौरी उर्दू अकादमी और अदब सराय,बीकानेर की जानिब से हज़रत इमाम हुसैन और अहले बैत की शान में एक तरही बज़्मे मुसालमा का आयोजन 10 मोहर्रम या’नि दिनांक 26 जून को रखा गया है।
नज़ीर ग़ौरी उर्दू अकादमी के संस्थापक वरिष्ठ शाइर वली मोहम्मद ग़ौरी ने बताया कि इस मौक़े पर 26 जून 2026 वार शुक्रवार (जुम्अ़) को सिटी कोतवाली के सामने नज़ीर ग़ौरी मार्केट स्थित नज़ीर ग़ौरी सभागार में दोपहर 3:00 बजे तरही बज़्मे मुसालमा आयोजित किया जाएगा।
अदब सराय,बीकानेर के संस्थापक वरिष्ठ शाइर क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि इस तरही बज़्मे मुसालमा का मिसर-ए-तरह -‘कर्बला में है अजब महशर का मंज़र देखिये’ दिया गया है। इस तरही बज़्मे मुसालमा में नगर के चुनिंदा शाइर हज़रात अपना कलाम पेश करके हज़रत इमाम हुसैन और अहले बैत की शान में अपनी अक़ीदत-ओ-मोहब्बत का नज़राना पेश करेंगे। निज़ामत वरिष्ठ शाइर इरशाद अज़ीज़ करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here