अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम के तहत ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

0
8

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम के तहत ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

बीकानेर 08 जुलाई । महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय बीकानेर में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर से संबद्ध बीकॉम इन बीएफएसआई और बीएससी इन टूरिज्म एंड हॉस्पिलिटी ऑपरेशंस के लिए अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम के तहत ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है जिसकी अंतिम तिथि 11 जुलाई 2026 है।महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर नवदीप सिंह बैंस ने बताया कि ये कोर्स सिर्फ क्लास रूम तक सीमित नहीं है, बल्कि ये पहले दो साल पढ़ाई और तीसरे साल ऑफिसेज और कम्पनीज में स्टाइपेंड के साथ साथ फुल- टाइम अप्रेंटिसशिप की सुविधा देते है। इस कोर्स को करने पर विद्यार्थी के पास डिग्री के साथ- साथ काम करने का अनुभव और कमाई दोनों होंगे।

बीएफएसआई के कोर्स में पहले 2 साल अकाउंट असिस्टेंट, जीएसटी असिस्टेंट , मैनेजमेंट , बिजनेस लॉ और इंश्योरेंस एडवाइजर जैसे विषय पढ़ाये जायेंगे। वहीं बीएससी इन टूरिज्म एंड हॉस्पिलिटी ऑपरेशंस में पहले 2 साल टूरिज्म मैनेजमेंट, फ्रंट ऑफिस, फूड प्लानिंग, इवेंट प्लानिंग, बिजनेस कम्युनिकेशन, हाइजिन और उद्यमिता जैसे विषय पढ़ाये जायेंगे। नोडल अधिकारी प्रोफेसर अभिलाषा आल्हा के अनुसार ये कोर्स रोजगारोन्मुखी होने के साथ – साथ कौशल विकास में भी सहायक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here