D-MAG 3D Studio का हुआ भव्य शुभारंभ

0
12

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

D-MAG 3D Studio का भव्य शुभारंभ

बीकानेर 11 जुलाई । BISSA G Laser (Bissa Enterprises) की नई पहल D-MAG 3D Studio का शभारंभ आज नगर विधायक जेठानंद व्यास और लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता विमर्शानंद महाराज ने किया । ओजस्वी बिस्सा ने बताया कि D-MAG 3D Studio में आधुनिक 3D प्रिंटिंग, रैपिड प्रोटोटाइपिंग, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग एवं नवाचार को समर्पित एक अत्याधुनिक स्टूडियो एवं एक्सपीरियंस सेंटर है। डा. सुषमा बिस्सा ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के प्रति रुचि विकसित करने तथा उन्हें आधुनिक निर्माण तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से 3D प्रिंटिंग कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा।


यह पहल युवाओं को डिज़ाइन, 3D प्रिंटिंग, प्रोटोटाइप निर्माण, डिजिटल फैब्रिकेशन एवं उद्यमिता के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर “आत्मनिर्भर भारत”, “मेक इन इंडिया” तथा “स्किल इंडिया” के उद्देश्यों को सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इस अवसर पर आर के शर्मा, डा. सुधा शर्मा-पूर्व लोकपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, कर्नल यश राठौड., राकेश प्रताप, सरिता नाहटा, महेश भोजक, अखिलेश प्रताप सिंह, डा. आरपीएस तोमर, रोहिताश्व बिस्सा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here