हिंदू परंपरा में गाय को माना जाता है कामधेनु का स्वरूप – डॉ. मेघना शर्मा
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
गौ सेवा कर बीकानेर इकाई ने मनाया विप्र सेना का छठा स्थापना दिवस
हिंदू परंपरा में गाय को माना जाता है कामधेनु का स्वरूप : डॉ. मेघना शर्मा
बीकानेर 19 जुलाई । विप्र सेना की बीकानेर इकाई ने छठा स्थापना दिवस गौ सेवा कर मनाया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि 19 जुलाई को विप्र सेना के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर बीकानेर इकाई की टीम ने गजनेर रोड स्थित डेहरु माता मंदिर जाकर गायों को चारा, पानी और गुड़ अर्पित किया। ड़ॉ. शर्मा ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिंदू परंपरा में गाय को कामधेनु का स्वरूप माना जाता है, जो समृद्धि और पालन-पोषण का प्रतीक है, इसीलिए हमारे धर्म और संस्कृति में गायों का विशेष महत्त्व है।




