टुडे राजस्थान न्यूज़ अजीज भट्ट भुट्टा राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान उच्च शिक्षा की डूंगर महाविद्यालय इकाई के द्वारा एक शिक्षक एक वृक्ष कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय दिग्विजय सिंह , संगठन मंत्री तथा प्रोफेसर शशि कांत, सेवा आयाम एवं अभिलेखागार के संयोजक का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के इक्कीस फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया।

वृक्षारोपण के उपरांत दिग्विजय सिंह के द्वारा पाथेय प्रदान करते हुए कहा गया कि यह महाविद्यालय पश्चिम क्षेत्र का एक मात्र ऐसा राजकीय महाविद्यालय है जिसे नैक के द्वारा लगातार तीन बार ए ग्रेड प्राप्त हुआ है, यह सब महाविद्यालय परिवार के साथियों के कठिन परिश्रम और शैक्षणिक एवं शोध परक दृष्टि का ही परिणाम है। नवागंतुक सभी साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय के उन्नयन व शैक्षणिक वातावरण को प्राथमिकता से पुनः स्थापित करने की आवश्यकता है। प्रोफेसर दिग्विजय सिंह ने नवागंतुक एवं नव पदस्थापित सहायक आचार्यों का परिचय भी प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रोफेसर उज्ज्वल गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर सुमित्रा चारण,महाविद्यालय इकाई के सचिव मधुसूदन शर्मा तथा महाविद्यालय परिवार के साथियों ने सहभागिता की।


