टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 29 जुलाई । राजकीय महारानी सुदर्शन महाविद्यालय बीकानेर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान उच्च शिक्षा की महारानी सुदर्शन महाविद्यालय इकाई द्वारा एक शिक्षक एक वृक्ष कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रो. दिग्विजय सिंह प्रदेश संगठन मंत्री , महाविद्यालय प्राचार्य डॉ रजनी रमन झा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ उज्ज्वल गोस्वामी एवं डॉ नरेंद्र वर्मा जिलाध्यक्ष , का सानिध्य प्राप्त हुआ।

सम्मानित अतिथियों और महाविद्यालय इकाई के सम्मानित सदस्यों द्वारा महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के पश्चात नव नियुक्त एवं नव आगंतुक सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रो दिग्विजय सिंह ने कहा कि महाविद्यालय के उन्नति और विकास के लिए पुनः एक शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करने की आवयश्कता है।उन्होंने इस बात पर बल दिया कि शैक्षणिक वातावरण के साथ शोध संबंधी गतिविधियां भी निरंतर चलनी चाहिए। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ महारानी सुदर्शन महाविद्यालय इकाई के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।


