विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर लोगों को किया जागरूक
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर बीकानेर एवं लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान आयोजित
बीकानेर 30 जुलाई । विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर राजस्थान महिला कल्याण मंडल/ जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन बीकानेर एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर एवं लालगढ़ रेलवे स्टेशनों पर मानव तस्करी एवं बाल दुर्व्यापार की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान यात्रियों एवं आमजन को मानव तस्करी, बाल दुर्व्यापार तथा बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया गया तथा मानव तस्करी एवं बाल दुर्व्यापार के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में यात्रियों ने भाग लेकर इस सामाजिक बुराई के खिलाफ अपना समर्थन व्यक्त किया।राजस्थान महिला कल्याण मंडल के जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस की इस वर्ष की थीम “घोटाले के जाल में फँसे” है। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी के बदलते स्वरूप को देखते हुए आमजन को सतर्क एवं जागरूक रहना आवश्यक है।रेलवे सुरक्षा बल, बीकानेर के निरीक्षक सुभाष बिश्नोई ने कहा कि रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में मानव तस्करी एवं बाल दुर्व्यापार की रोकथाम के लिए निरंतर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे सतत अभियानों के माध्यम से ही मानव तस्करी एवं बाल दुर्व्यापार करने वाले गिरोहों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। लालगढ़ रेलवे सुरक्षा बल की निरीक्षक उषा निरंकारी ने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को यात्रा के दौरान अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बाल दुर्व्यापार करने वाले गिरोहों द्वारा अपनाए जाने वाले विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए यात्रियों को सतर्क रहने की अपील की।

कार्यक्रम में अरविंद सेंगर सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड,रामनारायण अधीक्षक किशोर गृह , मानव तस्करी रोधी इकाई से सहायक उप निरीक्षक शीशपाल एवं रामनिवास , व चाइल्ड हेल्प लाइन से समन्वयक प्रवेश ने कहीं भी बाल दुर्व्यापार अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो उसकी सूचना तत्काल जेआरसी हेल्पलाइन नंबर 18001027222, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा रेलवे सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 139 पर देने हेतु जागरूक किया, ताकि समय रहते बच्चों को सुरक्षित बचाया जा सके। राजस्थान महिला कल्याण मंडल की ओर से पिंकी जनागल बाबूलाल इनखिनिया ने रेलवे सुरक्षा बल टीम के साथ मिलकर यात्रियों को मानव तस्करी एवं बाल दुर्व्यापार से बचाव संबंधी पंपलेट वितरित कर जागरूक किया। कार्यक्रम मे उप निरीक्षक श्रीनिवास, उप निरीक्षक प्रवेश कुमारी,सहायक उप निरीक्षक नंदलाल,आदि मौजूद रहे।



