पश्चिम बंगाल में बड़ा रेल हादसा,15633 up बीकानेर एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतरीं, 5 की मौत, कई घायल

0
1780

पश्चिम बंगाल, 13 जनवरी । पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बड़े रेल हादसे में गुवाहटी-बीकानेर एक्स्प्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए । इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई ओर कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और रेलवे के बड़े अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।


बीकानेर गुवाहाटी एक्सप्रेस बंगाल के उत्तरी भाग में मैनागुरी के पास डोमोहानी के पास पटरी से उतर गई है। ट्रेन की 12 बोगियां पटरी से उतर गई हैं। इनमें से 4 से 5 बोगियां पूरी तरह पलट गई हैं। इस हादसे में 5 लोगों के मौत जबकि कई लोगों को घायल होने की खबर सामने आई है। फिलहाल घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। फिलहाल हादसे की क्या वजह रही इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। बचाव कार्य जारी है।


गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 गुरुवार शाम करीब पांच बजे पटरी से उतर गई। 12 कोच प्रभावित हुए हैं। डीआरएम और एडीआरएम दुर्घटना राहत ट्रेन और मेडिकल वैन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रेलवे पुलिस भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रेन बीकानेर से गोवाहटी जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here