टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बार काउंसिल सदस्य बनने के बाद पहली बार बीकानेर पहुंचे कुलदीप कुमार शर्मा, अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत
बीकानेर,10 अगस्त। बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने के बाद कुलदीप कुमार शर्मा के पहली बार बीकानेर पहुंचने पर साथी अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिला। एडवोकेट अनिल सोनी ने बताया कि बीकानेर आगमन पर अधिवक्ताओं ने उनका जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने शर्मा को पुष्पमालाएं पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। स्वागत कार्यक्रमों के दौरान साथी अधिवक्ताओं ने उनके बार काउंसिल सदस्य निर्वाचित होने को बीकानेर के अधिवक्ता समाज के लिए गौरव का विषय बताया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

बार एसोसिएशन सभागार में हुआ भव्य अभिनंदन
स्वागत कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंत में बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में बार एसोसिएशन के सभागार में कुलदीप कुमार शर्मा का भव्य अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष पुरोहित एवं उपस्थित अधिवक्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहा कि बार काउंसिल में बीकानेर का प्रतिनिधित्व करने वाले शर्मा से अधिवक्ता हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए प्रभावी भूमिका निभाने की उम्मीद है।

कुलदीप कुमार शर्मा ने स्वागत एवं सम्मान के लिए साथी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बार काउंसिल में उनकी प्राथमिकता अधिवक्ताओं के हितों और समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाना रहेगी। इस दौरान गणेश चौधरी, हेमंत सिंह चौहान सचिव, लेखराम धतरवाल,अनिल सोनी,लक्ष्मण कुमार नायक, दीपाली स्वामी, निर्मला सोनी, दामोदर शर्मा, हसन राठौड़ ,जुगल किशोर कनवाडिया, रक्षित सोनी,अभिषेक पाराशर, संजय बिश्नोई, हरीश मदान, राकेश कुमार बिश्नोई, डॉक्टर इकबाल अहमद उस्ता, सुरेंद्र पाल शर्मा, ऋतुराज तंवर संजय गौतम, अभिषेक गौतम, सुरुचि मित्तल, कौशल गौतम, हिमांशु गौतम, रवैल भारतीय, ज्योति चांडक,श्रवण उपाध्याय, प्रियंका यादव,मोक्षित वर्मा, राघवेंद्र सिंह, सुरेंद्र डारा, प्रदीप राजपुरोहित, लालचंद चौहान, नितिन मारू, पारसमल बिश्नोई,जितेंद्र सिंह शेषवांस, दुष्यंत ओझा, अतुल भटनागर,महेंद्र सिंह गौड, धीरज कल्ला,रामनिवास सिद्ध, राम पारीक, मनोज कौशिक, भव्य गौतम, कुलदीप कड़ेला, शिव कुमार, जगदीश रेन, यासीन रंगरेज, सरोज शर्मा (पत्नी), साधना शर्मा, पिंकी शर्मा, ऋषभ कौशिक, तारा ओड सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।






