बीकानेर के दिनेश माथुर का अयोध्या में होगा सम्मान
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
रेडियो किंग ऑफ राजस्थान दिनेश माथुर का होगा सम्मान
बिकानेर। बीकानेर के रेडियो संग्रहक दिनेश माथुर को त्रेतायुग फाउंडेशन, अयोध्या द्वारा 15 अगस्त के अवसर पर दी आइकॉनिक इंडिया अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। मोहल्ला विकास समिति रानी बाजार के आर.के. शर्मा ने बताया कि संस्था के संस्थापक प्रज्ञात सिंह और पुष्पांजलि झा ने निमंत्रण पत्र भेजकर आमंत्रित किया है।

रानी बाजार दिनेश माथुर के पास 1250 से अधिक रेडियो का संग्रह है तथा शताब्दी पूर्व के रेडियो भी अभी भी सुने जा सकते हैं। बीकानेर की आम जनता के लिये बीकानेर स्थापना दिवस पर रेडियो संग्रह की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इस उपलब्धि के लिये राजस्थान की विभिन्न संस्थाओं से दिनेश माथुर को सम्मानित भी किया गया।
दिनेश माथुर की अपेक्षा है राजस्थान सरकार रेडियो संग्रहालय के लिये अर्थ सहयोग प्रदान करे।






