सारंग – सावन का रंग, सखियों के संग’ का भव्य आयोजन

0
12

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

सरदारशहर परिषद कोलकाता लेडीज विंग द्वारा ‘सारंग – सावन का रंग, सखियों के संग’ का भव्य आयोजन

कोलकाता, 22 अगस्त । सरदारशहर परिषद कोलकाता लेडीज विंग द्वारा सावन सिंधारा के उपलक्ष्य में ‘सारंग – सावन का रंग, सखियों के संग’ रंगारंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन सत्यजीत राय ऑडिटोरियम, पार्क स्ट्रीट में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ओम ध्वनि के साथ परिषद के पदाधिकारियों एवं लेडीज विंग की सामूहिक टीम द्वारा किया गया। परिषद के अध्यक्ष बाबूलाल जी बोथरा, सुशील अग्रवाल, मंत्री दिनेश चोरड़िया, संजय दूगड़, विनोद कंदोई और विकास बोथरा ने दीप प्रज्ज्वलन किया।

अध्यक्ष बाबूलाल जी बोथरा ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और लेडीज विंग के इस भव्य आयोजन की सराहना की। लेडीज विंग की संयोजिका श्रीमती सुनीता सेठिया ने सभी का अभिनंदन करते हुए अपने विचार रखे।

विशिष्ट अतिथियों का सम्मान
कार्यक्रम की विशेष अतिथि सन्मार्ग की डायरेक्टर श्रीमती रुचिका गुप्ता, विशेष आकर्षण शांतनु दा, फेमस डिजाइनर अनीशा अग्रवाल, श्रीमती प्रियंका भुतोड़िया, श्रीमती कल्पना सुराणा, श्रीमती विनीता भुतोड़िया, श्रीमती शिल्पा शेट्टी और श्रीमती बरखा गिरिया का संस्था द्वारा मोमेंटो एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
सावन के रंग में रंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रीमती वंदना डागा एवं जय सेठिया ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। साउथ हावड़ा की महिलाओं द्वारा शिव-पार्वती पर विशेष प्रस्तुति, निधि बरडिया एवं रुचिरा जैन द्वारा जलपरी नृत्य, पूर्वांचल महिलाओं द्वारा राजस्थानी मटकी डांस, अलीपुर महिलाओं द्वारा सावन नृत्य और अर्चना एवं उनकी टीम द्वारा राजस्थान मरुधरा पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

फैशन शो और क्वीन साड़ी ड्रेपिंग प्रतियोगिता
कार्यक्रम के दूसरे चरण में डिजाइनरों द्वारा फैशन शो प्रस्तुत किया गया। मुख्य आकर्षण सरदारशहरप Queen Saree Draping प्रतियोगिता रही, जिसमें 25 बहनों ने भाग लिया। संयोजन श्रीमती सुनीता सेठिया एवं संगीता बैद ने किया। प्रतियोगिता के नियमों व जजों का परिचय श्रीमती सुचित्रा जैन ने दिया। श्रीमती सुनीता सेठिया, श्रीमती बबीता दूगड़, श्रीमती सुचित्रा जैन, श्रीमती मोनिका कोठारी एवं श्रीमती पिंकी सेठिया के विशेष श्रम से प्रतियोगिता सफल रही। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को क्राउन एवं चेक देकर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। Queen ऑफ सरदारशहर पूजा दुगड़ रही ।

आयरन लेडी सम्मान
सरदारशहर परिषद कोलकाता द्वारा श्रीमती रुचिका गुप्ता, डायरेक्टर सन्मार्ग को ‘आयरन लेडी’ अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी उदारमना दानदाताओं संजय-उर्मिला दूगड़, विनोद-सुनीता कंदोई, सुशील-मीना अग्रवाल, विकास-प्राची बोथरा का विशेष आभार व्यक्त किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम की सफलता का श्रेय श्रीमती डॉ. सूरज बरडिया एवं लेडीज विंग की पूरी टीम – श्रीमती मंजू बरडिया, नीलम चौरड़िया, सरला बरडिया, कुसुम चिंडालिया, शशि सेठिया, सुमन पींचा, सुनीता डागा, वंदना डागा, निधि बरडिया, ममता चिंडालिया, शीतल गोलछा, रचना गांधी, अंजना बैद, कविता कोठारी, रुचिरा बैद, रितु डोसी, प्रियंका डागा, वीणा जैन, प्रभा तातेड़, सुमन करनाणी एवं अरुणा श्यामसुखा को दिया गया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती सुरवी चिंडालिया ने किया। अंत में सात्विक भोजन की व्यवस्था के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here