पंचायत टास्क फोर्स के तहत् अधिकतम युवाओं की मिलेगी निगम की टिकट – विपिन पुनिया

0
9

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

पंचायत टास्क फोर्स के तहत् अधिकतम युवाओं की मिलेगी निगम की टिकट – विपिन पुनिया

युवा ही देश की दिशा बदल सकता है – अशोक कुलड़िया

युवा कांग्रेस की प्रेस वार्ता शहर कांग्रेस कार्यालय में सपन्न

बीकानेर 23 अगस्त । बीकानेर में निगम चुनाव के लिए यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक और संभाग प्रभारी आ चुके है अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के पंचायत टास्क फोर्स के तहत निकाय चुनाव में युवाओं की अधिकतम भागीदारी करवाना और नेतृत्व करवाना इनका लक्ष्य है।

इसी सन्दर्भ में आज बीकानेर शहर कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक विपिन पुनिया ने बताया कि देश में युवा नेतृत्व को आगे लाने के उद्येश्य से संपूर्ण भारत वर्ष में पंचायत टास्क फोर्स कार्यक्रम चालू किया गया है जिसकी अवधारणा यह है कि निकाय चुनाव में चाहे वो पंचायत का हो या परिषद और निगम का उनमें युवाओं को अधिकतम आगे लाकर उनको नेतृत्व प्रदान करना है उसी कार्यक्रम के तहत बीकानेर निगम चुनाव में भी वार्ड में जो युवा अधिक सक्रिय और सर्वमान्य हो जिसकी रीति नीति विचारधारा कांग्रेस पार्टी की हो उनको मुख्यधारा में लाना है ताकि पढ़े लिखे युवाओं को देश के प्रति जिम्मेदार बनायाजा सके और देश के सबसे बड़ी पंचायत में भी शिक्षित युवा आगे आए उसका मार्ग प्रसस्त किया जा सके और हमारा लक्ष्य है हमारी टीम सर्वे भी कर रही है जिन वार्डो में हमे लगेगा कि यहाँ इस युवा में दम है हम अपनी रिपोर्ट अखिल भारतीय कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देंगे।

संभाग प्रभारी अशोक कुलड़िया ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी यह मानती है कि युवा ही इस देश का भविष्य सँवार सकते है तो हम अधिकतम युवाओं को मौका मिले इसके लिए कार्य कर रहे है
शहर जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी का यह प्रयास रहेगा कि टिकाऊ और जिताऊ युवा को अधिकतम टिकट मिले और जिला संगठन ऐसे उमीदवारों की जिताने के लिए विशेष टीम का गठन कर चुनाव में इनका सहयोग कराएगी।

अरुण व्यास ने दोनों प्रभारियों को बीकानेर की वार्ड स्थिति से अवगत करवाते हुए अपनी युवा टीम को उनके सहयोग के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here