मूक बधिर विद्यालय में मनाया रक्षाबंधन
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
मूक-बधिर विद्यालय में लायंस क्लब मल्टीविजन ने मनाया रक्षाबंधन, बच्चों को बांधा रक्षा सूत्र
बीकानेर, 28 अगस्त। सुदर्शना नगर स्थित मूक एवं बधिर विद्यालय में लायंस क्लब मल्टीविजन की ओर से रक्षाबंधन का पावन पर्व स्नेह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने विद्यालय के बच्चों के साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं और उन्हें अपनत्व का अहसास कराया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनीषा भटनागर, लायन रचना सोनी एवं लायन चंद्रकांता सोनी ने विद्यालय के बच्चों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने भी इस अवसर पर उत्साह और खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर लायन विजय शर्मा, लायन शशांक सक्सेना, लायन उमाशंकर, लायन अरुण जैन, लायन अंजू जैन, लायन डॉ. सुचित्रा कश्यप, लायन आरिफ, लायन प्रमोद बहादुर सक्सेना एवं लायन चंद्र कुमार सोनी सहित क्लब के सदस्यों ने बच्चों को मिठाई, चॉकलेट, चिप्स एवं बिस्किट वितरित किए।

लायंस क्लब मल्टीविजन के सदस्यों ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी समाज के उन वर्गों के साथ खुशियां बांटने में है, जिन्हें स्नेह और सहयोग की आवश्यकता है। रक्षाबंधन के इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के साथ आत्मीयता का रिश्ता कायम करना और उन्हें सामाजिक मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश देना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।



