राष्ट्रीय खेल दिवस पर परफेक्ट चेस अकादमी में एक परिचर्चा

0
12

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 29 अगस्त । राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में आज स्थानीय परफेक्ट चेस अकादमी में एक परिचर्चा आयोजित की गई ओर ध्यानचंद जी जिनकी याद में यह राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता हे के बारे में नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरणास्पद प्रसंगों की जानकारी दी। वरिष्ठ शतरंज पदाधिकारी एड एस एल हर्ष ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।


इस अवसर पर अंतराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी अनिल बोड़ा ने ध्यानचंद द्वारा रोड लाइट और चांदनी रातों में कड़ी ड्रिबलिंग तथा अभ्यास का उदाहरण दि की किस प्रकार उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपना विश्व स्तरीय सफर पूरा किया।
एस एल हर्ष ने ध्यानचंद के देशप्रेम का किस्सा बताया कि किस प्रकार उन्होंने हिटलर को उनका ऑफर ठुकरा दिया था।
कोच कपिल पंवार ने ध्यानचंद के बचपन से खुद को कैसे तैयार किया पर प्रकाश डाला। रविकांत मारू ने ध्यानचंद की नियमित रूप से अभ्यास का उदाहरण दिया।
साथ ही इस कार्यक्रम के बाद एक साथ 15 खिलाड़ियों से अनिल बोड़ा ने मैच खेला जिसमें नन्हे बच्चों ने अच्छा मुकाबला किया।
जल्दी ही अगले वर्ष से राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला स्तरीय इमामी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here