जैन गर्ल्स कॉलेज में मतदाता जागरूकता दिवस मनाया
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
जैन गर्ल्स कॉलेज में मतदाता जागरूकता दिवस मनाया
बीकानेर, 05 सितंबर। श्री जैन गर्ल्स कॉलेज की रासेयो यूनिट्स एवं ELC के संयुक्त तत्वावधान में आज मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान रासेयो स्वयंसेविकाओं ने विभिन्न स्लोगन एवं पोस्टर तैयार कर मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही छात्राओं ने महाविद्यालय के आसपास के क्षेत्र में लोगों से संपर्क कर उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना ने कहा कि मतदान प्रत्येक मतदाता का केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण नैतिक कर्तव्य भी है। उन्होंने सभी से अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने मतदान जागरूकता के लिए स्वयंसेविकाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
रासेयो प्रभारी डॉ. पल्लवी चौहान ने स्वयंसेविकाओं द्वारा मतदान जागरूकता के लिए आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

रासेयो एवं ELC प्रभारी विशाल सोलंकी ने बीकानेर नगर निगम चुनाव के संदर्भ में छात्राओं को मतदान प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने स्वयंसेविकाओं से आह्वान किया कि वे मतदान से पूर्व तथा मतदान दिवस पर भी अपने-अपने बूथ एवं आसपास के क्षेत्रों में स्लोगन, पोस्टर एवं जनसंपर्क के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश प्रसारित करें।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के संकाय सदस्यों, छात्राओं एवं सहायक कर्मचारियों ने मतदान करने तथा अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।




