राजपुरोहित भाजपा सोशल मीडिया का जिला संयोजक नियुक्त

0
425

बीकानेर, 14 जनवरी । राजस्थान (बीकानेर)। राजस्थान भाजपा ने विक्रम सिंह राजपुरोहित को जिला बीकानेर शहर भाजपा सोशल मीडिया विभाग का जिला संयोजक नियुक्त किया है। विक्रम सिंह राजपुरोहित इससे पहले भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, जिला कार्यालय मंत्री अन्य दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं।
उन्होंने इसके लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी दायित्व पार्टी ने उन्हें सौंपा है, वह उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया जी , संगठन महामंत्री चंद्रशेखर जी , प्रदेश संयोजक जोगेंद्र सिंह सिलोर, जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह जी का आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here