रामदेवरा पैदल यात्रियों को मिलेगी 24 घंटे सेवा

0
11

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

खुला भंडारा का संघ रवाना, 80 किलोमीटर माइल स्टोन पर सेवा लगेगी
–पैदल यात्रियों को 24 घंटे मिलेगी चाय, नाश्ते, भोजन, स्नान और मेडिकल की सुविधा

बीकानेर, 11 सितम्बर। हर साल की तरह बीकानेर-जैसलमेर रोड पर यात्रियों की चहल-पहल है। रुणिचा जाने वाले पैदल यात्री रवाना हो गए हैं। हजारों की संख्या में पैदल यात्रियों की जैसलमेर रोड पर कतार लगी हुई है। इन पैदल यात्रियों की सेवा करने के लिए विभिन्न सेवा संघ भी रवाना हो गए हैं। बड़ी संख्या में चाय पानी नाश्ता भोजन आदि के लिए सेवा संघ के शिविर लग गए हैं।


इसी कड़ी में श्री रामदेव सेवा समिति खुला भंडारा की सेवा भीमनगर में पूजा अर्चना कर बीकानेर से आज रवाना हुई। यह सेवा शिविर बीकानेर से 80 किलोमीटर माइलस्टोन पर लगाई जाएगी। इसमें पैदल यात्रियों को चाय ,पानी ,भोजन और नाश्ते की सुविधा उपलब्ध 24 घंटे करवाई जाएगी।इसके साथ ही मेडिकल और स्नान की भी व्यवस्था की गई है। पैदल यात्री शिविर में चाय नाश्ता, भोजन के साथ-साथ विश्राम भी कर सकेंगे। बीमार पैदल यात्रियों को मेडिकल सुविधा और मालिश की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इस शिविर में ओम भाटी, लालचंद भाटी, प्रमेंद्र बाबू भाई अग्रवाल , भंवर लाल गोदारा, उम्मेद सिंह जांगिड़,तरुण खत्री, करणी सिंह भाटी , हरिकिशन भाटी, श्याम मारू, मोनित भाटी, जितेन्द्र अग्रवाल, संजय गहलोत, रजत सिंघल, अजय भाटी समेत अनेक कार्यकर्ता सेवाएं देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here