टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 11 सितंबर । बीकानेर में नत्थूसर गेट के बाहर सती माता मंदिर में पहली बार होगा ऐसा नोटों का श्रृंगार
सती माता मंदिर हांडी कुण्डी बगेची मे भादवे क़ी अमावस्या को विशेष श्रृंगार क़ी तैयारी की जा रही है इस तैयारी को देखने के लिए सवेरे से ही मंदिर के आसपास लोगों की भीड़ जुटी हुई है।


मंदिर से जुड़े व्यवस्थापकों ने बताया कि इसमें सभी तरह के नोट जिसमें 1, 2,5,10,20,50, 100, 200 रुपये के नोटों क़ी मालाये बनाई जा रही है जो आज शुक्रवार की शाम को यह श्रृंगार देखने लायक होगा बीकानेर मे पहली बार इस प्रकार नोटों से किसी मंदिर मे सजावट होगी यह कार्य अग्रवाल समाज के सामूहिक अंश दान द्वारा सम्पन्न हो रहा है।




