शांतिपूर्ण संपन्न हुई उपनिरीक्षक प्लाटून कमांडर प्रतियोगी पुनःपरीक्षा

0
14

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

जिले के 47 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा

जिला कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

बीकानेर, 20 सितंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा-2021 जिला मुख्यालय के 47 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने पीएम श्री सादुल उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, महर्षि दयानंद मार्ग में स्थापित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा को पूर्ण पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी किशन दान चारण मौजूद रहे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) एवं परीक्षा समन्वयक श्रीमती रीना ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 1 हजार 132 वीक्षक, 65 ऑब्जर्वर, 16 उप समन्वयक, 18 उपसमन्वयकों की नियुक्ति के साथ कुल 8 उड़नदस्ते गठित किए गए। प्रत्येक उड़नदस्ते में राजस्थान प्रशासनिक, पुलिस और शिक्षा सेवा के एक-एक अधिकारी को सम्मिलित किया गया। सरकारी परीक्षा केन्द्रों पर 50 प्रतिशत तथा निजी केन्द्रों पर 75 प्रतिशत वीक्षकों के रूप में सरकारी कार्मिकों को नियुक्त किया गया। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर दो-दो वीडियोग्राफर रहे। पुलिस द्वारा भी सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई। प्रश्नपत्रों की प्राप्ति, संग्रहण, वितरण से लेकर परीक्षा समाप्ति पश्चात् सील्ड पैकेट्स को आयोग को भेजे जाने की सम्पूर्ण गतिविधियों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। वहीं परीक्षा के लिए 8 कार्यपालक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए।

परीक्षा की पहली पारी में पंजीकृत 13 हजार 992 में से 9 हजार 754 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 4 हजार 238 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने इस प्रकार उपस्थित का प्रतिशत 69.71 रहा। वहीं द्वितीय पारी में पंजीकृत 13 हजार 992 में से 9 हजार 674 उपस्थित और 4 हजार 318 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पारी में कुल 69.14 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here