टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
उज्जैन की ऐतिहासिक मस्जिद को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
बीकानेर, 28 सितम्बर। उज्जैन की 600 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक मस्जिद को सड़क चौड़ीकरण के नाम पर हटाए जाने की कार्रवाई के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में मस्जिद को ऐतिहासिक धरोहर बताते हुए उसे हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने तथा मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है, ऐसे में ऐतिहासिक धार्मिक स्थल के संबंध में संवैधानिक एवं न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान किया जाना चाहिए। साथ ही जनभावनाओं और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।
इस दौरान पीसीसी सदस्य एवं पूर्व महापौर हाजी मक़सूद अहमद, मो. सलीम भाटी, मासूक अहमद, दलीप सिंह तंवर तथा यूथ कांग्रेस महासचिव मो. शोएब उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में उचित हस्तक्षेप की मांग की।


