टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर फ्रूट वेजिटेबल मर्चेंट्स एंड कमीशन एजेंट्स सोसायटी (रजि.) के नवनिर्वाचित मुकुल झांब पैनल का खुदरा व्यापारी संघ ने किया भव्य सम्मान
बीकानेर, 08 अक्टूबर। बीकानेर फ्रूट वेजिटेबल मर्चेंट्स एंड कमीशन एजेंट्स सोसायटी (रजि.) के चुनाव वर्ष 2026-27 में निर्वाचित मुकुल झांब पैनल के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में बीकानेर फल-सब्जी मंडी खुदरा व्यापारी संघ की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में खुदरा व्यापारी संघ एवं मंडी के व्यापारियों ने नवनिर्वाचित ग्यारह सदस्यीय पैनल के सभी पदाधिकारियों का साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर मुकुल झांब, उपाध्यक्ष पद पर शिवजी गहलोत, सचिव पद पर किशनलाल जी बजाज, कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद जी असलम तथा निदेशक पद पर मनोहरलाल जी, मनोज जी, आनंद पुरोहित जी, शेर मोहम्मद जी, प्रेम वधवा जी, इम्तियाज अहमद जी एवं जगदीश अनेजा का सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह में ईशाक अली, किशोर कुमार, श्याम गहलोत, शशि गहलोत, नियाज मोहम्मद, मोहन मोदी, कमल भाटी, राजू तंवर, कालूराम जी, नानक जी, यूनुस जी सहित बड़ी संख्या में खुदरा व्यापारी उपस्थित रहे। साथ ही मंडी के अनेक आढ़ती भाइयों ने भी समारोह में पहुंचकर नवनिर्वाचित पैनल को शुभकामनाएं दीं।
समारोह में उपस्थित व्यापारियों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का साफा एवं माला पहनाकर सम्मान किया तथा मंडी के विकास, व्यापारियों के हितों और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने की अपेक्षा व्यक्त की।
मुकुल झांब पैनल के सदस्यों ने सम्मान एवं शुभकामनाओं के लिए बीकानेर फल-सब्जी मंडी खुदरा व्यापारी संघ तथा उपस्थित सभी व्यापारियों एवं आढ़ती भाइयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारियों के सहयोग, विश्वास एवं मार्गदर्शन के साथ मंडी के हित एवं विकास के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।


