टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
11 अक्टूबर से लालगढ़ में नेता जी सुभाष कला मंडल द्वारा सजेगा भव्य रामलीला का मंच
11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन जिसमें विभिन्न दृश्यों का मंचन किया जाएगा
बीकानेर, 08 अक्टूबर। नेताजी सुभाष कला मंडल लालगढ़, बीकानेर की ओर से रामलीला आयोजित की जाएगी संस्कार ओर संस्कृति को बचाने के लिए हमे रामलीला जैसे धार्मिक आयोजन में परिवार सहित जरूर जाना चाहिए ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति एवं भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं नेताजी सुभाष कला मंडल बीकानेर वासियों से परिवार सहित रामलीला में पहुंचकर भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने का निवेदन करती है।

संस्थान के प्रचार मंत्री प्रेम नाथ योगी ने बताया कि इस वर्ष भव्य रामलीला का आयोजन नेताजी सुभाष कला मंडल द्वारा 36वी बार किया जा रहा है ये आयोजन 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात्रि 8.30 बजे से लालगढ़ रेलवे स्टेशन के सामने नवनिर्मित श्याम वाटिका पार्क, सुभाषपुरा, लालगढ़, के पार्क में किया जाएगा। आयोजन के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों, मर्यादा और धर्म की स्थापना से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।
नेता जी सुभाष कला मंडल के अध्यक्ष डी.के बोबरवल ने बताया कि रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है I
संस्थान के उपाध्यक्ष राहुल साड़ीवाल ने बताया कि रामलीला में श्री गणेशाय वन्दना, नारद मोह, श्रवण कुमार, राम जन्म, ताड़का वध, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, सीता स्वयंवर, दशरथ-कैकेयी संवाद, राम वनवास, राम-भरत मिलाप, बालि-सुग्रीव युद्ध, हनुमान प्रसंग, लक्ष्मण शक्ति, रावण-अंगद संवाद, रावण-हनुमान संवाद, कुंभकरण वध, रावण वध तथा श्रीराम के राजतिलक सहित विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।


