टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
रामलीला में रावण वध का मंचन हुआ, लगे जय श्री राम के जयकारे
बीकानेर, 21 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र के तहत चल रही रामलीला में मंगलवार रात्रि में रावण वध का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध के दृश्य ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मंचन देखते समय पूरा पंडाल जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। इसके साथ ही भगवान राम के राजाभिषेक का मंचन हुआ। तथा पुरस्कार वितरित के साथ रामलीला का समापन हुआ l

रामलीला का शुभारभ पधारे हुए अतिथि धनराज बिशनोई (तिरुपति ट्रेंडिंग कम्पनी सुभाषपुरा) द्वारा किया गया तथा रामलीला के समापन पर सभी कलाकार एवं कार्यकर्ताओ को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया l
रामलीला के सफल आयोजन के लिए नेताजी सुभाष कला मंडल रामपुरा बस्ती लालगढ़ की पूरी टीम की तरफ से सभी सहयोगियों को बधाई दी गई l
इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष राहुल साड़ीवाल ने बताया है कि नेता जी सुभाष कला मंडल के अध्यक्ष डी के बोबरवाल,उपाध्यक्ष राहुल साड़ीवाल,सचिव जगदीश शर्मा,डारेक्टर मोहसीन खान,सह डारेक्टर पंकज मोदी,कोषाध्यक्ष संजीव पराशर,सह कोषाध्यक्ष अमित सिंह,सह सचिव हितेशवर सिंह राठौड़,प्रचार मंत्री प्रेम नाथ योगी ओर नेता जी सुभाष कला मंडल के वरिष्ठ कलाकार , लीलाधर, राजेश चौहान,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रामलीला में कुंभकरण के रोल में प्रेम नाथ योगी, रावण जितेन्द्र सिंह, अहिरावण सुरेंद्र कुमार हनुमान के रोल में विजय सिंह,राम गोविन्द सोनी,लक्ष्मण हितेश्वर सिंह राठौड़, सीता मनीष अरोड़ा,मेघनाथ शंकर सिंह,सुग्रीव पं.हरिकिशन,जामवंत मनीष अरोड़ा,अंगद राजेश चौहान,विभीषण जय यादव, मकरध्वज अमित साड़ीवाल, ओर लक्ष्मण सोनी, बंटी, विष्णु ,सहित अनेक कलाकारों ने भाग लिया और कार्यक्रम मे सहयोग किया l
रामलीला की मुख्य व्यवस्थाओं में सीन चार्ट जगदीश जी शर्मा,सीन सेटअप में पंकज मोदी,अमन सिंह,स्टेज संचालन संजीव जी पाराशर आदि द्वारा किया गया l




