92 साल की उम्र में जुनून और पतंग दोनों आसमान पर

0
7

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

अज़ीज़ भुट्टा

92 साल की उम्र में जुनून और पतंग दोनों आसमान पर
सबसे ज्यादा उम्र के 92 साल के जयपुर के पतंगबाज हाजी एहसान ने जीता नेशनल खिताब
बीकानेर 26 अक्टूबर । जी हां, तीन दिन से बीकानेर के सुजानदेसर के काली माता मंदिर के पीछे चल रही राष्ट्रीय स्तर की पतंगबाजी प्रतियोगिता में सभी वरिष्ठ जनो का जिनकी उम्र 55 साल से लेकर 92 साल तक है उनकी प्रतियोगिता में पतंगबाजी का जुनून आसमान पर है।
लखनऊ से आए आयोजक एस के माथुर ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्वर्गीय विजय माथुर की याद में आयोजित की गई है जिसमें देश भर के बेहतरीन पतंगबाज हिस्सा ले रहे हैं और इस प्रतियोगिता में किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया गया है।

लखनऊ से आए आयोजन के सहयोगी अमरनाथ कॉल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बीकानेर, लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, जोधपुर ,जयपुर, मुंबई, कोलकाता, मेरठ, मथुरा, शाहजहांपुर , बरेली, रामपुर, वाराणसी, दिल्ली, गोरखपुर, बदायूं ,प्रयागराज, फैजाबाद, उन्नाव, फर्रुखाबाद जैसे 21 शहरों से 64 टीमो के पतंगबाजों ने हिस्सा लिया।
बीकानेर में व्यवस्था संभाल रहे मोनू भाई और अयूब भाई ने बताया कि बाहर से आए सभी मेहमानों को आवास और भोजन की व्यवस्था निशुल्क की गई।


संस्था के अध्यक्ष एस के माथुर ने बताया कि ‘सीनियर सिटीजन काईट टूर्नामेंट 2026’ का खिताब 92 साल के पतंगबाज हाजी एहसान ने जीता जिनको पुरस्कार स्वरूप एक स्कूटर दिया जाएगा, दूसरा पुरस्कार जयपुर के ही 54 वर्षीय सलीम बर्तन वाले ने जीता जिनको एक बड़ा फ्रीज प्रदान किया जाएगा, तीसरा पुरस्कार कानपुर के इला भाई को मिला जिनको माइक्रो ओवन दिया जाएगा, चौथा पुरस्कार लखनऊ के टीटू भाई को माइक्रो ओवन दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here