टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
खेल लेखक आत्माराम भाटी को भोपाल में मिलेगा राष्ट्रीय खेल पत्रकार अवार्ड।
बीकानेर, 27 अक्टूबर। भोपाल से प्रकाशित देश की प्रमुख खेल पत्रिका ‘नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स’ अपने 31वें राष्ट्रीय खेल अवार्ड समारोह में
बीकानेर के राष्ट्रीय स्तर के स्वतंत्र खेल समीक्षक व पश्चिमी राजस्थान खेल लेखक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आत्माराम भाटी को तीन दशक से ज्यादा की खेल पत्रकारिता के लिए 30 अक्टूबर को जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी सभागृह, भोपाल में आयोजित होने वाले अपने वार्षिक समारोह में ‘खेल पत्रकार अवार्ड’ से सम्मानित करेगी।

पश्चिम राजस्थान खेल लेखक संघ के अध्यक्ष मनोज व्यास के अनुसार नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स के संपादक इंद्रजीत मौर्य ने बताया कि नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स राष्ट्रीय खेल अवार्ड 2026 समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के खेल एवं सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग होंगे और समारोह में राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ स्वतंत्र खेल पत्रकार आत्माराम भाटी के साथ एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारत हॉकी टीम की खिलाड़ी इशिका चौधरी व सॉफ्ट टेनिस पदक विजेता जय मीणा को मध्य प्रदेश खेल रत्न से न और कॉमनवेल्थ गेम्स में तलवारबाजी की स्वर्ण एवं रजत विजेता खुशी दाभाड़े को स्पोर्ट्स वूमेन ऑफ द ईयर का अवार्ड प्रदान करेंगे।
पश्चिमी राजस्थान खेल लेखक संघ के महामंत्री मनीष जोशी ने बताया कि आत्माराम भाटी के तीन दशक की खेल लेखन यात्रा में एक हजार से ज्यादा आलेख स्थानीय से लेकर देश के सभी प्रमुख हिंदी समाचार पत्र व पत्रिकाओं में छप चुके है। पिछले 20 साल से जनसत्ता के लिए लगातार खेल कॉलम लिख रहे हैं। इनकी खेल लेखनी के लिए इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बीपीए फाउंडेशन व इंडिया नेटबुक्स, दिल्ली द्वारा ‘खेल रत्न सम्मान’। अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार व लेखक मंच नई दिल्ली द्वारा ‘पत्रकार प्रभाकर सम्मान’ व शांति गया स्मृति साहित्य, कला एवं खेल संवर्द्धन समिति, भोपाल द्वारा ‘सरोज स्मृति खेल लेखन सम्मान’ प्रदान किया जा चुका है।
भाटी को सम्मान मिलने पर खेल लेखक संघ के अध्यक्ष मनोज व्यास, महामंत्री मनीष जोशी, सदस्य जुगल व्यास, बसंत व्यास, मधुसूदन व्यास, संजय पुरोहित सहित बीकानेर के अनेक खेल प्रेमियों ने इस उपलब्धि के लिए भाटी को बधाई दी।
मनोज व्यास
अध्यक्ष
पश्चिमी राजस्थान खेल लेखक संघ




