टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर/हनुमानगढ़, 30 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ सुरेंद्रसिंह भाजपा के राष्ट्रव्यापी” लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ” अभियान के जिला प्रभारी के रूप में हनुमानगढ़ पहुंचे । भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, विधायक प्रत्याशी अमित सहु, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक , ओम सोनी और कार्यकर्ताओं के साथ सेंट्रल पार्क से सुभाष चौक तक पदयात्रा में हुए शामिल । भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी रहे साथ ।
शेखावत में बयान में कहा कि देश का विपक्ष बिना चुनावी प्रक्रिया के केंद्र की सरकार को अराजक तत्वों के माध्यम से है अपदस्थ करने का षड्यंत्र रच रहा है । जिनको जनता नकार चुकी है वे लोग संवैधानिक संस्थाओं पर उंगलियां उठ रहे हैं ।





