लाखों में एक ही है महबूब बख्श चिश्ती

0
30

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

ख्वाजा पीर महबूब बख्श चिश्ती (रह.) का 64 वा उर्स मुबारक – कुल की रस्म के साथ संपन्न ”        

लाखों में एक ही है महबूब बख्श चिश्ती”

बीकानेर, 12 नवंबर। ख्वाजा पीर महबूब बख्श चिश्ती (रह.) का 64 वा उर्स मुबारक मोहल्ला चूनगरान मस्जिद में कुल की रस्म के साथ संपन्न हुआ। चिश्ती बाबा के मजार पर अकीदत के फूल पेश कर मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की सामूहिक दुआ की गई । जायरीन पर पवित्र जल का छींटा दिया गया और संदल तथा शीरनी बांटी गई ।

  सज्जादानशीन पीर गुलाम अल्लाह बख्श चिश्ती साहब, मस्जिद के इमाम पीर मोहम्मद साबिर चिश्ती के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में सय्यद पीर शोएब हुसैन चिश्ती ने मुल्क में अमन चैन और खुशहाली सामूहिक दुआ की ।सज्जादानशीन पीर गुलाम अल्लाह बख्श चिश्ती साहब ने चिश्ती बाबा का शिजरा पढ़ा । कार्यक्रम में पीर हफीजुल्ला चिश्ती,पीरज़ादा मोहम्मद सलीम चिश्ती, पीरजादा बुरहानुद्दीन चिश्ती, पीरजादा मोइनुद्दीन चिश्ती शामिल थे । कार्यक्रम में कुरान का पाठ किया गया । मौहल्ले की मिलाद पार्टी ने चिश्ती बाबा की शान में रूहानी कलाम “लाखों इमाम देखे हमने अब्बास लेकिन/लाखों में एक ही है महबूब बख्श चिश्ती” सुनाकर भाव विभोर कर दिया । कुल की रस्म में नगर के विभिन्न क्षेत्रों से जायरीन शामिल हुए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here