पुष्करणा ओलंपिक सावे के लिए गीतों का संकलन पुस्तिका “सुर संकल्प” का विमोचन

0
1563


बीकानेर 25 जनवरी। राष्ट्रीय पुष्करणा यूथ सामाजिक संस्थान द्वारा पुष्करणा सावा 2022 के लिए समाज सेवी शंकर पुरोहित एवं दिलीप जोशी द्वारा शादियों में गाए जाने वाले विवाह गीतों का संकलन की पुस्तिका सुर संकल्प मंगलगीत की पुस्तिका का विमोचन आज राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने राजदरबार ,पंचनिवास जोशीवाड़ा स्थित राष्ट्रीय पुष्करणा सामाजिक संस्थान कार्यालय में किया ।
संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप जोशी ने बताया कि सुर संकल्प, पुस्तिका का यह सोपान समाजसेवीका धर्म परायण महिला स्मृति शेष शारदा देवी पुरोहित पत्नी शंकर पुरोहित एवं मास्टर कंप्यूटर सर एवं सुपर क्रिकेटर स्मृति शेष राजतिलक जोशी पुत्र दिलीप जोशी को समर्पित है। समाजसेवी शंकर पुरोहित, भूरसिंह जोशी, मोहन लाल जोशी , हरिकिशन जोशी ,अनिल व्यास,राम रतन पुरोहित , अरविन्द बोड़ा,शिव जोशी ,सिंगर राहुल जोशी ,सुर श्री एवार्डेड भारती जोशी और जेपी पुरोहित ने स्वागत किया। डॉ कल्ला ने पुष्करणा सावे पर सुर संकल्प, पुस्तिका को आज की पीढ़ी के लिए ऐतिहासिक बताया और संस्थान के प्रयासों की सराहना की संस्थान द्वारा कोरोनावायरस संगठन पर सेनेटाइजर और मास्क भी वितरित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here