सूर्यनारायण भगवान की रथयात्रा पर पुष्प वर्षा व डांडियों की धूम के साथ निकली शोभायात्रा

0
260


बीकानेर, 08 फ़रवरी। जय भास्कर के उद्घोष के साथ शाकद्वीपीय समाज द्वारा सूर्य सप्तमी पर भगवान सूर्यनारायण की रथयात्रा निकाली गई। रवि रश्मि युवा संगठन के प्रणव भोजक ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे सूर्य भगवान की रथ यात्रा लक्ष्मीनाथजी मंदिर से प्रारंभ हुई। यह शोभायात्रा चूड़ी बाजार, भट्टड़ों का चौक, सेवगों का चौक, साले की होली, जसोलाई, मोहता चौक, आसानिया चौक, रांगड़ी चौक व बड़ा बाजार होते हुए वापस लक्ष्मीनाथजी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया तथा रथ पर सवार होकर आए भगवान भास्कर का क्षेत्रवासियों ने पूजन किया।


बटुकों के हुए यज्ञोपवीत संस्कार
सूर्य सप्तमी पर लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर स्थित गणेशजी के मंदिर में 12 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार भी किया गया। इस दौरान हवन-पूजन के साथ बटुकों ने भिक्षा, सूर्य भगवान अभिषेक व गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here