रेलवे मंत्रालय के आला अधिकारी आचार्य तुलसी समाधि स्थल पर ।

0
561

बीकानेर, 24 अक्टूबर । रेलवे विभाग के प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर, नॉर्दर्न वेस्टर्न रेलवे श्री प्रमोद कुमार जैन सपत्निक शनिवार रात को आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान पा आए।

संस्थान के अध्यक्ष महावीर रांका सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जैन दंपत्ति का स्वागत अभिनंदन किया । रांका ने परिसर का संपूर्ण भ्रमण करवाते हुए समाधि स्थल, प्रवचन कक्ष, ध्यान कक्ष, लाइब्रेरी, फोटो गैलरी, नव निर्मित ऑफिस आदि सभी जगहों की विस्तृत जानकारी करवाई ।

संस्थान के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र डाकलिया ने बताया कि बीकानेर में अति व्यस्ततम आधिकारिक विजिट के बावजूद समय निकालकर जैन रात को 8 बजे समाधि स्थल पहुंचे और स्वयं उन्होंने और उनकी पत्नी ने परिसर की हर एक चीज को बड़ी बारीकी से देखा। और अपनी सभी प्रकार की जिज्ञासाओं का समाधान पाया । लगभग एक घंटे तक वहां रहे जैन दंपत्ति ने बहुत प्रसन्नता जाहिर करते हुए पुनः जल्द से जल्द बीकानेर आने का आश्वासन दिया । विजिटर्स बुक में अपने विचार भी लिखे । संस्था द्वारा जैन पताका पहनाकर और गुरुदेव श्री तुलसी का प्रतीक चिन्ह चांदी का सिक्का देकर उनका स्वागत किया । श्री जैन अपने इस स्वागत से बहुत अभिभूत हुए ।

इस अवसर पर संस्थान के श्री मानकचंद सामसुखा, किशन बेद, दीपक आंचलिया, धर्मेंद्र डाकलिया, राजेंद्र पारख पूरे समय उपस्थित रहे और संस्थान की गतिविधियों और प्रकल्पों की विस्तार से जानकारी दी ।

संस्थान के इन सब लोगों से मिलकर जैन दंपत्ति अत्यंत प्रसन्न हुए और जाते समय सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि आज अगर यहां नही आ पाता तो बहुत बड़ी चीज से वंचित रह जाता ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here